मथुरा में बस यमुना एक्सप्रेस-वे से फिसलकर नीचे गिरी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Ads

मथुरा में बस यमुना एक्सप्रेस-वे से फिसलकर नीचे गिरी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

  •  
  • Publish Date - June 4, 2022 / 03:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मथुरा (उत्तर प्रदेश), चार जून (भाषा) जिले में शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए मुजफ्फरपुर, बिहार जा रही एक बस की रफ्तार तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे जा गिरी। हादसे में घायल हुए एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया, ‘‘घटना तड़के करीब चार बजे नौहझील क्षेत्र के किमी संख्या 62 के दायरे में घटी। बस पंजाब से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला जा रही थी। रफ्तार बहुत तेज होने के कारण अवाखेड़ा गांव के पास बस असंतुलित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों में से 16 घायल हो गए।’’

सुबह की सैर पर निकले गांव के प्रधान गुलवीर सिंह ने दुर्घटना की आवाज सुनकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

नौहझील थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनसे मिली जानकारी के आधार पर उनके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा