Road Accident: डिवाइडर से टकराई कैबिनेट मंत्री के बेटे की कार, आई गंभीर चोटें, पत्नी के साथ लौट रहे थे दिल्ली

डिवाइडर से टकराई कैबिनेट मंत्री के बेटे की कार, आई गंभीर चोटें, Cabinet minister's son's car collides with a divider in Uttar Pradesh

Road Accident: डिवाइडर से टकराई कैबिनेट मंत्री के बेटे की कार, आई गंभीर चोटें, पत्नी के साथ लौट रहे थे दिल्ली

MP Latest News

Modified Date: July 30, 2024 / 11:05 pm IST
Published Date: July 30, 2024 9:55 pm IST

कन्नौज: Cabinet minister’s son’s car collides उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी के पुत्र और पुत्रवधु की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दोनों घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More : Indian Bhabhi Sexy Video : Indian Bhabhi ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शेयर कर दिया हद से ज्यादा बोल्ड वीडियो

Cabinet minister’s son’s car collides पुलिस के अनुसार तिर्वा थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सायं पांच बजे गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदी के पुत्र अभिषेक गुप्ता एवं उनकी पत्नी घायल हो गये। दोनों दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें तिर्वा के डा भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया।

Read More : कांग्रेस कार्यालय में BJP के कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय का हुआ स्वागत, निलंबित कांग्रेस नेता ने कहा ‘जीतू पटवारी के कहने पर… 

जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक (अपर पुलिस अधीक्षक) संसार सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डा संसार सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में दोनों की स्थिति सामान्य है, हल्की चोटें आई हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा से पीजीआई लखनऊ के लिए ले जाने की सलाह दी गयी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।