राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 12:21 AM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 12:21 AM IST

सुलतानपुर, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में एक युट्यूबर द्वारा सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला रविवार को सामने आने पर पुलिस ने यूट्यूबर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

धम्मौर थाने के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी के मुताबिक महेशगंज निवासी संजय यादव उर्फ सत्तू ‘संजय सुलतानपुरी’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। उसने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें तिरंगे के हरे रंग को नीले रंग में बदलकर उसे अन्य लोगों के साथ प्रदर्शित किया गया।

इसके अतिरिक्त, संजय के एक साथी को तिरंगे से मोटरसाइकिल पोंछते हुए और फिर उसे फेंकते हुए दिखाया गया है।

थाना प्रभारी विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उपरोक्त कृत्य ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ की धारा दो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वे वहां से फरार हो गए।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत