Charbagh Railway Station | Photo Credit: AI
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) पर प्लेटफार्म नंबर-5 में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टीन शेड अचानक गिर गया। जिससे रेलवे स्टेशन पर ही अफरातफरी मच गई। इस हादसे में टीटी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Railway platform accident)
Lucknow News In Hindi मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8:00 बजे का है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे स्टेशन के टीन शेड पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान मजदूरों की लापरवाही से टीन शेड का एक हिस्सा गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। RPF कर्मियों ने तुरंत उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेल अधिकारियों के मुताबिक किसी की स्थिति गंभीर नहीं हैं, बाकी हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में रेल अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। रेलवे की एक मेडिकल टीम भी उनकी सहायता कर रही है।
UP की राजधानी लखनऊ में चार बाग रेलवे स्टेशन का टीन शेड गिरने से 3 लोग घायल हो गए। TTE भूपेंद्र का पैर फैक्चर हुआ। यात्री अभिषेक व साहिल घायल है। हादसा तब हुआ जब यात्री हावड़ा-देहरादून ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक शेड गिरने से यहाँ हड़कंप मच गया।
चारबाग़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म… pic.twitter.com/Ldw0WQfLHy— TRUE STORY (@TrueStoryUP) May 29, 2026