मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘हिंदी दिवस’ पर दी बधाई

Ads

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 'हिंदी दिवस' पर दी बधाई

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 12:07 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 12:07 PM IST

लखनऊ, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर की गयी एक पोस्ट में कहा, ”हिंदी दिवस की सभी हिंदी प्रेमियों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा, ”हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है। आइए, हम सब मिलकर हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन एवं व्यापक प्रयोग के लिए संकल्पित हों।”

भाषा सलीम मनीषा

मनीषा