उत्तर प्रदेश: नकली दस्तावेजों के जरिए अपराधियों को जमानत दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नकली दस्तावेजों के जरिए अपराधियों को जमानत दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नकली दस्तावेजों के जरिए अपराधियों को जमानत दिलाने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 13, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: September 13, 2026 10:25 pm IST

भदोही (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) अपराधियों को जमानत दिलाने और उन्हें भागने में मदद करने के लिए अदालत के नकली दस्तावेज़ों और फर्जी जमानतदारों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश मिश्रा (58) ने कथित तौर पर अदालत की नकली मुहरें, फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार किए और कुछ वकीलों के साथ मिलकर फर्जी जमानतदारों का इंतज़ाम किया।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब एक ट्रक से 200 किलोग्राम नशीला पदार्थ ज़ब्त होने के बाद गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को मिली ज़मानत की जांच की जा रही थी।

त्यागी ने कहा, ‘जब आरोपियों शिवान इराकी और आशुतोष झा को तुरंत ज़मानत मिल गई, तो अदालत और पुलिस हैरान रह गए।’

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिश्रा ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने लाखों रुपये के बदले 50 से ज़्यादा आरोपियों को ज़मानत दिलाने में मदद की। त्यागी ने कहा कि पुलिस कुछ फरार आरोपियों और मिश्रा से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है, जिनमें बार-बार ज़मानतदार बनने वाले लोग और कुछ वकील भी शामिल हैं।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष


लेखक के बारे में