CM Yogi Janta Darshan: बेटी ने बताई पढ़ाई में पैसों की दिक्कत तो सीएम योगी ने दिखाई दरियादिली, अफसरों को तुरंत दिए ये निर्देश, 200 लोगों की समस्याओं को भी हुआ निराकरण
बेटी ने बताई पढ़ाई में पैसों की दिक्कत तो सीएम योगी ने दिखाई दरियादिली, CM Yogi Janta Darshan Gorakhpur Latest News
गोरखपुर: CM Yogi Janta Darshan Gorakhpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची एक छात्रा ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी फीस जमा न कर पाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को उसकी फीस जमा कराने का निर्देश दिया।
CM Yogi Janta Darshan Gorakhpur उन्होंने कहा कि आर्थिक दिक्कत के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिजन के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को भी मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया और कहा कि सरकारी अस्पताल से इलाज के खर्च का ब्यौरा मंगवाकर प्रस्तुत करें, सरकार उपचार में पूरी मदद करेगी।
तत्काल दे योजनाओं का लाभ- योगी
मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का उचित, विधिसम्मत, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है, तो उसे तत्काल इन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
यह भी पढ़ेंः-
- Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- Uttarakhand KV Approvel News: राज्य को मिली केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी.. CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार, जानें किस जिले में होगा स्थापित
- Bhoot Bangla Trailer Out: रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने आई अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी
- Jio Recharge Plan: रिचार्ज का खर्च होगा आधा? सबसे सस्ता प्लान लॉन्च, पूरे महीने की वैलिडिटी, कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!
- Rahul Gandhi Puducherry Rally: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान.. हर बेरोजगार को मिलेंगे 2000-2000 रुपये, इस राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का भी किया वादा
- Priyanka Gandhi in Kerala: केरल पहुंची सांसद प्रियंका गांधी.. जोरशोर से उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा, कहा, ‘हम समझौतावादी और कायर नेताओं के हाथों में हैं’
- DMart Share Price: Q4 में Dmart के शेयर ने लगाई 3% की छलांग, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, मुनाफा कमाने का बताया ये तरीका!
- Pakistani Cricketers in IPL: ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेल चुके है IPL.. जानें किन टीमों ने लगाई थी बोली और क्या थी कीमत..

Facebook


