CM Yogi Adityanath News: ‘फालतू बकवास करके जनता को गुमराह न करें’, लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों पर भड़के सीएम योगी, जनता से की ये अपील

Ads

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने लॉकडाउन और ईंधन की कमी की अफवाहें फैलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई है।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 10:57 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 11:55 PM IST

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: CM Yogi X Handle

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने लॉकडाउन और ईंधन की कमी की अफवाहें फैलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई है।
  • सीएम योगी ने अफवाह फैलाने वालों की बातों को "फालतू की बकवास"करार दिया।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज एक अलग अवतार लोगों को देखने के लिए मिला। दरअसल, सीएम योगी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश और राज्य में लॉकडाउन और ईंधन की कमी की अफवाहें फैलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई है। (CM Yogi Adityanath News) सीएम योगी ने अफवाह फैलाने वालों की बातों को “फालतू की बकवास” और “बचकानी हरकतें” करार दिया है। सीएम योगी ने कहा कि, ऐसी भ्रामक जानकारियां जनता के बीच बेमतलब की दहशत पैदा कर रही है और देश को नुकसान पहुंचा रही है। सीएम योगी ने पश्चिमी एशिया के मौजूदा संघर्ष के बीच चिंताओं को दूर करते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

सीएम योगी ने जनता से की अपील

CM Yogi Adityanath News:  वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि, वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के उन्हें फैलाएं भी नहीं। सीएम योगी ने कहा कि, सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। ऐसे में जनता को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। सीएम योगी ने कुछ लोगों (विपक्ष) पर (CM Yogi Adityanath News) निशाना साधते हुए कहा कि वे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कमी की झूठी खबरें फैलाकर देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और किसी भी तरह की कोई कमी या लॉकडाउन नहीं होने वाला है।

इन्हे भी पढ़ें:-