Meerut Lalita Gautam Murder Case: इस लेडी DSP पर विभाग का एक्शन.. छात्रा के हत्या आरोपियों से कर ली थी सांठगांठ?.. परिवार ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप

Meerut CO Saumya Asthana News: मेरठ दलित महिला हत्याकांड में पीएसी जवान गिरफ्तार, जांच अधिकारी बदले गए, विभागीय जांच भी शुरू हुई।

Meerut Lalita Gautam Murder Case: इस लेडी DSP पर विभाग का एक्शन.. छात्रा के हत्या आरोपियों से कर ली थी सांठगांठ?.. परिवार ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप

Meerut CO Saumya Asthana News || Image- Saumya Asthana Twitter (Now X)

Modified Date: July 16, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: July 16, 2026 7:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दलित महिला हत्याकांड में पीएसी जवान गिरफ्तार।
  • जांच अधिकारी बदलकर नई विवेचना शुरू।
  • विभागीय जांच भी शुरू की गई।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित युवती ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस ने वांटेड पीएसी के जवान अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। (CO Saumya Asthana removed from the Lalita Gautam murder investigation) पुलिस का आरोप है कि उसने अपने भाई और मुख्य आरोपी अंकुश कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और हत्या वारदात में मदद की। मुख्य आरोपी अंकुश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लापता होने के अगले दिन जंगल में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को ललिता के पिता ने टीपीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन 17 मई को उसका शव रोहटा थाना क्षेत्र के उपसिया गांव के जंगल से बरामद हुआ। इसके बाद पिता की शिकायत पर अंकुश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 18 मई को अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया था।

छुट्टी लेकर गांव आया था PAC जवान

पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित घटना के समय छुट्टी पर गांव आया हुआ था। उसने छुट्टी के लिए पत्नी के गर्भवती होने और 15 मई को संभावित प्रसव का कारण बताया था। (CO Saumya Asthana removed from the Lalita Gautam murder investigation)हालांकि, पुलिस के अनुसार जांच में यह दावा सही नहीं पाया गया। गवाहों और ग्रामीणों ने भी उसकी पत्नी के गर्भवती होने की बात से इनकार किया।

पुलिस का कहना है कि अंकित 11 मई को गांव पहुंचा था। इसी दिन ललिता ने एक नोट लिखकर अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। जांच में यह भी सामने आया कि ललिता और अंकुश के बीच पहले हुए विवाद को लेकर अंकित नाराज था। इसी वजह से दोनों भाइयों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जांच अधिकारी बदले गए, विभागीय जांच शुरू

इस मामले में जांच अधिकारी और तत्कालीन सीओ सौम्या अस्थाना को विवेचना से हटा दिया गया है। अब मामले की जांच ब्रह्मपुरी के नए सीओ रामप्रकाश करेंगे। सौम्या अस्थाना के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। (CO Saumya Asthana removed from the Lalita Gautam murder investigation)उन पर आरोप है कि उन्होंने हत्यारोपियों से मिलीभगत कर उन्हें राहत देने की कोशिश की। पुलिस ने फिलहाल PAC जवान अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए

उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown