मिर्जापुर में बंद मकान में व्यक्ति का फंदे से लटकता शव मिला
मिर्जापुर में बंद मकान में व्यक्ति का फंदे से लटकता शव मिला
मिर्जापुर, 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार को एक बंद मकान से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तो उसे मकान मालिक अमृत लाल (45) का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।
सूत्रों के मुताबिक, शव की हालत देखकर लगता है कि लाल की मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पड़ोसियों के अनुसार, लाल की पत्नी ने दो साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था। उन्होंने बताया कि लाल का 14 साल का एक बेटा है, लेकिन वह गांव में उसके साथ नहीं रहता था।
भाषा
सं. सलीम पारुल
पारुल

Facebook


