दम्पति ने नाले में कूदकर की खुदकुशी

Ads

दम्पति ने नाले में कूदकर की खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - November 5, 2023 / 10:15 PM IST,
    Updated On - November 5, 2023 / 10:15 PM IST

सोनभद्र (उप्र), पांच नवंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र में कथित रूप से आपसी विवाद को लेकर एक युवा दम्पति ने अनपरा विद्युत परियोजना के गरम पानी के नाले में कूदकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल मिश्रा ने रविवार को बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज गांव के निवासी दिलीप (21) और उसकी पत्नी धनवंती (18) के बीच गत शनिवार को कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे नाराज़ होकर धनवंती देर शाम अनपरा परियोजना से निकलने वाले गरम पानी के नाले में कूद गयी और दिलीप भी उसके पीछे पानी में कूद पड़ा और दोनों की डूबने से मौत हो गयी। यह नाला बाद में रिहंद जलाशय में मिलता है।

मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से नाले से लेकर रिहंद जलाशय तक शवों की खोज की लेकिन रात होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। रविवार दोपहर दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान