Uganda Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File
Uganda Road Accident News: नई दिल्ली: युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात कलुंगु जिले के कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पूर्वी अफ्रीकी देश के प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात उत्तरी शहर गुलु जाने वाले राजमार्ग पर एक व्यापारिक केंद्र पर हुई। (Uganda Road Accident News) पुलिस के बताया, ” शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था और अचानक सड़क पर आए एक राहगीर को बचाने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।”
Uganda Road Accident News: सड़क दुर्घटनाएं पूरे अफ्रीका में एक बड़ी समस्या हैं और युगांडा में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों के लिए अक्सर वाहनों के खराब रखरखाव, बेकाबू रफ्तार और सड़कों की बदहाल स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इससे पहले जुलाई में पूर्वी युगांडा में छात्रों को ले जा रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से फिसलकर पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-