सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
Modified Date: January 15, 2024 / 10:34 pm IST
Published Date: January 15, 2024 10:34 pm IST

सिद्धार्थनगर (उप्र), 15 जनवरी (भाषा) सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली इलाके में सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बकइनिया निवासी राजकुमार (30) अपनी पत्नी शीला (28) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी से लौटकर आ रहे थे और जैसे ही वह तेलौरा चौराहे के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।

बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

भाषा सं आनन्‍द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में