मुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका
Modified Date: February 23, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: February 23, 2026 2:17 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा इलाके में सोमवार को एक दलित व्यक्ति का शव उसके घर में पाया गया। गले पर चोट के निशान पाए जाने के मद्देनजर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में रामप्रसाद नामक 55 वर्षीय एक दलित व्यक्ति का शव उसके घर में पाया गया।

उन्होंने बताया कि शव के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर में ही उसकी हत्या की गई है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में