Brijlal on Akhilesh Yadav: कृष्ण कॉरिडोर पर अखिलेश-राहुल की चुप्पी पर बरसे बृजलाल, बोले- सनातनी कभी नहीं करेंगे माफ

Brijlal on Akhilesh Yadav: कृष्ण कॉरिडोर पर अखिलेश-राहुल की चुप्पी पर बरसे बृजलाल, बोले- सनातनी कभी नहीं करेंगे माफ

Brijlal on Akhilesh Yadav: कृष्ण कॉरिडोर पर अखिलेश-राहुल की चुप्पी पर बरसे बृजलाल, बोले- सनातनी कभी नहीं करेंगे माफ

Brijlal on Akhilesh Yadav | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 5, 2026 / 06:59 am IST
Published Date: September 5, 2026 6:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • मथुरा में कृष्ण कॉरिडोर पर सियासी घमासान
  • बृजलाल का विपक्ष पर बड़ा हमला
  • कृष्ण कॉरिडोर को लेकर बृजलाल ने विपक्ष को घेरा

लखनऊ: Brijlal on Akhilesh Yadav भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की विरासत से जुड़े विकास कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 सितंबर को मथुरा में कहा था कि जब विरासत और सनातन की बात आती है तो विपक्षियों के पेट में दर्द होने लगता है। खास तौर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मुद्दे पर खतरनाक तरीके से चुप रहती हैं।

Brijlal on Akhilesh Yadav बृजलाल ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद को यदुवंशी और कृष्णवंशी कहने से पीछे नहीं हटते, लेकिन मथुरा में बांके बिहारी जी का भव्य कॉरिडोर बन रहा है तो इसकी प्रशंसा में वह कुछ नहीं बोलेंगे। इसी तरह काशी विश्वनाथ में भव्य कॉरिडोर बना और विंध्याचल देवी में कॉरिडोर बना, लेकिन इस उपलब्धि पर कुछ नहीं बोले। ऐसे ही अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ, लेकिन आजतक दर्शन करने नहीं गए। राजनीति करने के लिए हमेशा आगे आ जाएंगे, लेकिन मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएंगे।

बृजलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन वह इसलिए नहीं जा सकते कि कहीं अखिलेश यादव नाखुश न हो जाएं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव गोली चलवाने का श्रेय लेते रहे और चाचा संसद में कहते थे कि लोग मस्जिद के गुंबद पर चढ़ तो गए थे, लेकिन चिपका दिए गए।

कृष्ण कॉरिडोर पर अखिलेश-राहुल साधे रहेंगे चुप्पी

बृजलाल ने कहा कि आज मथुरा में भगवान कृष्ण से जुड़े भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, लेकिन अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों ही इसके समर्थन में कुछ नहीं बोलेंगे। भारत देश सनातन धर्म पर आधारित है और सनातन की विरासत की रक्षा का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसी वजह से पूरे देश के सनातन धर्मावलंबियों में प्रसन्नता है। अखिलेश यादव और कांग्रेस चुप हैं, इसलिए सनातनी कभी इनको मांफ नहीं करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।