बलिया में दलित युवक की गोली मारकर हत्या
बलिया में दलित युवक की गोली मारकर हत्या
बलिया (उप्र) 14 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में वाद विवाद के बाद शनिवार को एक दलित युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार रसड़ा कस्बे के गुरगुजपुर निवासी सत्य प्रकाश राम (30) शनिवार को अपरान्ह घर आ रहा था, तभी देशी शराब ठेके के पास तीन लोगों द्वारा वाद विवाद करते हुए चाकू गोद कर सत्य प्रकाश की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा-बलिया मार्ग पर सवरा गांव के पास चक्का जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर शाम सात बजे जाम समाप्त हुआ।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर सवरा गांव के सुंदरम सिंह, राजा सिंह और उमाकांत पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


