बांदा में मूक-बधिर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बांदा में मूक-बधिर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बांदा में मूक-बधिर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 17, 2026 / 12:50 am IST
Published Date: April 17, 2026 12:50 am IST

बांदा (उप्र), 16 अप्रैल (भाषा) बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक मूक-बधिर किशोरी का अपहरण कर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बबेरू थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम 16 वर्षीय एक मूकबधिर लड़की को अपहरण कर पड़ोसी युवक तोप सिंह अपने घर ले गया और कथित रूप से उससे दुष्कर्म दिया।

उन्होंने बताया कि लड़के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज करवाया गया है और आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में