Deoria Petrol Shortage News : ईंधन के लिए जंग या अफवाह का रंग? टेंट के बर्तनों में भरा जा रहा पेट्रोल, सड़कों पर जाम और पंपों पर कोहराम के बीच DM ने कही ये बड़ी बात

Ads

देवरिया में पेट्रोल और डीजल की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 05:24 PM IST

Deoria Petrol Shortage News / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की अफवाहों से देवरिया में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें।
  • कुछ पंपों पर तेल खत्म होने की खबरें, लोग टैंट-बर्तन में ईंधन स्टोर करने लगे।
  • जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा: स्टॉक पर्याप्त, अफवाहों पर ध्यान न दें।

देवरिया: Deoria Petrol Shortage News उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के 202 पंपों में से करीब 35-40 पंपों पर तेल खत्म होने की खबरें आईं, जिससे लोग डिब्बों और बोतलों में पेट्रोल और डीजल भरने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। कई लोगों ने टैंट के बर्तन में ईंधन स्टोर करने की कोशिश भी की। अफवाहों के चलते कुछ लोगों ने लॉकडाउन तक की बात फैलाना शुरू कर दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है।

अफवाहों ने बढ़ाई मुसीबत, खाली हाथ लौटे लोग

बुधवार देर शाम शहर के सिविल लाइंस और ग्रामीण इलाकों जैसे सिरसिया और कोन्हवालिया में कई पंप बंद पाए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। Fuel Sortage News  रुद्रपुर, रामपुर कारखाना और तरकुलवा जैसे क्षेत्रों में लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए घंटों कतार में लगे रहे। स्थिति ऐसी रही कि लोग आशंका के चलते अतिरिक्त तेल स्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम किल्लत पैदा हो रही है।

DM दिव्या मित्तल का दावा: स्टॉक की कोई कमी नहीं

हालात को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आंकड़ों के साथ स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया जिले में पेट्रोल की दैनिक खपत 263 किलोलीटर है, जबकि 1543 किलोलीटर स्टॉक में है वहीँ डीजल की दैनिक मांग 435 किलोलीटर है, जबकि 1960 किलोलीटर का स्टॉक मौजूद है। DM ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। उन्होंने तेल कंपनियों और डिपो से निरंतर आपूर्ति होने की पुष्टि की है। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे मानकों के अनुरूप बिक्री सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े :

देवरिया में पेट्रोल की कमी की अफवाह क्यों फैली?

कुछ पंपों पर तेल खत्म होने की खबरें और अफवाहों के कारण लोगों ने पैनिक होकर लंबी लाइनें लगाईं।

जिलाधिकारी ने क्या कहा?

DM दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

जनता को क्या सलाह दी गई?

जनता से अनुरोध है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अफवाहों में न आएं।

ताजा खबर