मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार को एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को 255 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इसकी कीमत लगभग 56 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी को एक सूचना के बाद कैराना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोका और उसके कब्जे से 255 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद की।
उन्होंने कहा कि यह स्मैक 56 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है तथा आरोपी की पहचान शोएब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार