अमेठी (उप्र), नौ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अगस्त की सुबह आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि किशोरी सुबह दूध लाने गई थी, उसी समय गांव के ही 20 वर्षीय युवक विवेक शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
भाषा सं राजेंद्र रंजन
रंजन