जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा यूएपीए मामला: सोपोर में 20 से अधिक स्थानों पर पुलिस की छापेमारी

Ads

जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा यूएपीए मामला: सोपोर में 20 से अधिक स्थानों पर पुलिस की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 09:48 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 09:48 AM IST

श्रीनगर, नौ अगस्त (भाषा) पुलिस ने जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के 20 से अधिक घरों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में छापे मारे।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन