महोबा में तेज बारिश से पक्का मकान ढहा, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत

Ads

महोबा में तेज बारिश से पक्का मकान ढहा, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 03:30 PM IST

महोबा (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजरही गांव में मंगलवार की रात तेज बारिश के दौरान एक पक्का मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। यह जानकारी बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।

चरखारी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात तेज बारिश के दौरान श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजरही गांव में एक पक्का मकान भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे में परिवार के छह लोग दब गए।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चतुर्भुज (80) और उनकी पत्नी मन्नी देवी (78) को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों मामूली खरोंच पहुंची है।

सीओ ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर मनीषा संतोष

संतोष