Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

Ads

Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 02:20 PM IST

Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
  • महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा
  • 60 वर्ष की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू करने का भी ऐलान किया गया है

लखनऊ। Free Bus Travel for Women in Uttar Pradesh: रक्षाबंधन के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को यहां ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ (Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra) योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों (UPSRTC Free Travel) में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

किन महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा? (Uttar Pradesh Women Free Bus Travel)

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ रोडवेज और सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा (Women Free Travel Scheme) कर सकेंगी। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। योगी ने कहा कि महिला स्वावलंबन और सम्मान की बात होने पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का नाम श्रद्धा से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई साहस और स्वाभिमान की प्रतीक थीं, इसलिए योजना का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं : CM (UP Roadways Free Bus for Women)

Free Bus Travel for Women in Uttar Pradesh  मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath Free Bus Scheme) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति केंद्र, एआई आधारित ‘सेफ सिटी’ नेटवर्क तथा 1090 और 112 का एकीकृत रिस्पांस सिस्टम मौजूद है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि जीवनभर परिवार और समाज की राह आसान बनाने वाली मातृशक्ति की यात्रा को सुगम और सम्मानपूर्ण बनाने का संकल्प सरकार साकार कर रही है।

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा कब होगी?

घोषणा के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

क्या महिलाएं किसी सहयात्री को भी साथ ले जा सकती हैं?

मुख्यमंत्री के ऐलान के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को क्या सुविधा मिलेगी?

60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की योजना शुरू की गई है।

इस योजना का नाम क्या है?

इस पहल को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के नाम से शुरू किया गया है।

महिलाओं को मुफ्त यात्रा किन बसों में मिलेगी?

रक्षाबंधन की विशेष अवधि में रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है। स्थायी सुविधा से जुड़ी पात्रता और नियमों के लिए संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।