YouTuber Chhavi Varshney Death | Photo Credit: IBC24
हाथरस: YouTuber Chhavi Varshney Death मध्यप्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। यहां उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय (YouTuber Chhavi Varshney Death) अपने परिवार के साथ कार से निकली थी। इसी दौरान ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
YouTuber Chhavi Varshney Death मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आगर मालवा के पास की है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात छवि परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से निकली थीं। आगे चल रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें मां-बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिए, जबकि पिता, समधी और ड्राइवर की हालत गंभीर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव निवासी छवि वार्ष्णेय (23), पिता श्यामलाल (54), मां सारिका (50), उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन सोमवार देर रात महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए थे।
साल 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। शुरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने शुरू किए।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में ट्रक की टक्कर से आर्टिगा सवार यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मौत हो गई। वह उज्जैन महाकाल जा रही थीं। छवि UP में हाथरस जिले की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल Video बनाती थीं। pic.twitter.com/5cINJ2poEz
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 26, 2026