उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 08:07 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र) 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सदापुर गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान रामकृपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रामकृपाल गांव में बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए।

पुलिस के अनुसार चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि परिजन से मिली तहरीर में आरोप लगाया है कि चेन्ने, सोवरन, अहिबरन और संजय नामक व्यक्तियों ने रामकृपाल की पिटाई मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों चेन्ने और सोवरन को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब