कुशीनगर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत:घायल मोटरसाइकिल सवार फरार

Ads

कुशीनगर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत:घायल मोटरसाइकिल सवार फरार

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 06:42 PM IST

कुशीनगर (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र में रजवटिया चौराहे पर सोमवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बुजुर्ग और मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए जिसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रजवटिया के अमिका प्रसाद (65) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार घायल युवक हादसे के बाद लोगों के पहुंचने के पहले ही गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

पटहेरवा के थाना प्रभारी धीरेन्द्र राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार