बांदा (उप्र), आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में रविवार रात शराब के नशे में एक युवक ने कथित रूप से अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बेटे को रविवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बांदा नगर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) और सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मेविस टाक ने सोमवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में रविवार रात करीब नौ बजे पप्पू उर्फ राधाचरण (35) शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी छोटी बहन गुड़िया से झगड़ने लगा।
उन्होंने बताया कि जब उसकी बुजुर्ग मां रामरती (75) बीच-बचाव करने लगी तो उसने मां को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनके सिर पर ईंट से कई वार किए।
टाक ने बताया कि ईंट की चोट लगने से रामरती की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता मनुवा की तहरीर पर पप्पू उर्फ राधाचरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे रविवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया|
भाषा स ज़फ़र वैभव
वैभव