Etawah Blind Murder Case Solved: बाथरूम में इस हाल में आशिक के साथ पकड़ी गई थी बीवी.. रेप केस में भिजवाया जेल, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ आशिकी का खेल.. फिर रची खौफनाक साजिश..

Ads

Wife Murders Husband in Cahoots with Lover: इटावा में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस ने 10 घंटे में मामला सुलझाया।

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 07:08 PM IST

Wife Murders Husband in Cahoots with Lover || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • पत्नी और प्रेमी हत्या के आरोप में गिरफ्तार।
  • हत्या को आत्महत्या दिखाने की कथित कोशिश।
  • पुलिस ने 10 घंटे में मामला सुलझाया।

इटावा (राजकुमार राजपूत) : उत्तर प्रदेश के इटावा में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। (Wife Murders Husband in Cahoots with Lover) पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद दोनों ने इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन सबूतों और जांच के आधार पर महज 10 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव का है। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर आनंद राजपूत के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी आशिकी देवी का शिवम राजपूत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले आनंद ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिससे वह जेल चला गया। पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने फिर से संपर्क किया और आनंद की हत्या की योजना बनाई।

पहले नींद की गोलियां, फिर गला घोंटा

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात आनंद को पहले नींद की गोलियां दी गईं। जब वह बेहोश हो गया तो गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। (Wife Murders Husband in Cahoots with Lover) रविवार देर रात आनंद का शव घर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूत, फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गुप्त मोबाइल से करते थे बातचीत

जांच में यह भी सामने आया कि महिला और उसका प्रेमी आपस में बात करने के लिए अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को उनके संबंधों की जानकारी न हो। पुलिस ने आरोपी आशिकी देवी और शिवम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा, एक सोने की अंगूठी, एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस का दावा है कि उसने 10 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली। फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस

पुलिस के अनुसार हत्या की वजह क्या थी?

उत्तर: पुलिस के मुताबिक, पत्नी और उसके प्रेमी के कथित प्रेम संबंध हत्या की वजह बने।

पुलिस ने मामले का खुलासा कैसे किया?

उत्तर: फॉरेंसिक साक्ष्यों, घटनास्थल के सबूत और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामला सुलझाया।

आरोपियों के पास से क्या बरामद हुआ?

उत्तर: पुलिस ने गमछा, सोने की अंगूठी और दो मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया।