उप्र : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार
उप्र : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार
लखनऊ, 10 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सतर्कता विभाग के एक बयान के अनुसार, श्रीवास्तव को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत 2023 में दर्ज एक मामले में मंगलवार को हिरासत में लिया गया था।
श्रीवास्तव ने 2012 से 2017 तक बहराइच जिले की पयागपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि विधायक रहते हुए श्रीवास्तव ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक के खिलाफ राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) अनुबंधों में कथित अनियमितताओं से जुड़े तीन अन्य सतर्कता मामले भी हैं जिनकी जांच जारी है और सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
भाषा चंदन जफर
मनीषा
मनीषा

Facebook


