मथुरा (उप्र), 15 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हाईवे क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान और उसकी पत्नी की लाठियों से पीट-पीट पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र में मुदेसी के पास रामपुर गांव के बाहरी इलाके में एक बुजुर्ग किसान दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि 72 वर्षीय हीरा सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी लीलावती अपने खेत में बने मंदिर में रहते थे। हत्या की जानकारी तब हुयी जब किसान का बेटा मोहन सिंह सुबह खेत में पहुंचा।
सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दंपती की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वारदात के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन