BJP leader Chandan Bhalla shot dead: बीजेपी नेता की दिनदहाड़े ‘गोली मारकर हत्या’, इलाके में दहशत का माहौल

Ads

BJP leader Chandan Bhalla shot dead in West Bengal: बीजेपी नेता की ‘गोली मारकर हत्या’, इलाके में दहशत का माहौल

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 03:33 PM IST

BJP leader Chandan Bhalla shot dead: बीजेपी नेता की ‘गोली मारकर हत्या’, इलाके में दहशत का माहौल /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बीरभूम में भाजपा बूथ कार्यकर्ता चंदन भल्ला की कथित गोली मारकर हत्या
  • फोन आने के बाद घर से बाहर निकले थे चंदन, फिर हुई वारदात
  • पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

बोलपुर। BJP leader Chandan Bhalla shot dead in West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला (46) (Birbhum Murder News) के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंडेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल सकेगा।” पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

फोन पर बात करते निकले थे, तभी मारी गोली

BJP leader Chandan Bhalla shot dead  परिवार के सदस्यों के अनुसार, भल्ला को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए थे। भाजपा के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामापद मंडल ने कहा कि भल्ला पार्टी के “पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता” थे। मंडल ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या (BJP Worker Shot Dead) कर दी गई। हम चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करे।”

 

इन्हें भी पढ़ें

बीरभूम में किसकी हत्या हुई है?

बीरभूम के त्रिशूलापट्टी इलाके में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता चंदन भल्ला (46) की कथित रूप से गोली मारकर हत्या की गई।

चंदन भल्ला के साथ वारदात कैसे हुई?

परिवार के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद चंदन घर से बाहर निकले थे। इसके बाद उनकी गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में क्या कहा है?

पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंडेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत प्रतीत होती है। मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।

क्या आरोपियों की पहचान हो गई है?

पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उनकी तलाश और मामले की जांच जारी है।