नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में मामूली 0.68 प्रतिशत बढ़कर 51.08 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में बताया कि पिछले साल इसी अवधि में उसे 50.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
इस तिमाही में कुल आय 1,055.50 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 1,118.66 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च घटकर 981.58 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,045.34 करोड़ रुपये था।
एचसीसी ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसे 127 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला और वह 2,124 करोड़ रुपये (एचसीसी का हिस्सा 1,671 करोड़ रुपये) के परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण