संभल (उप्र), 26 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कैला देवी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई है तथा पांच अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैला देवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से चढ़ी एक कार और नोएडा से लखनऊ जा रही एक लग्जरी गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक कर पर सवार चंदौसी निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार (55 वर्षीय) और उनकी पुत्री यामिनी (30 वर्षीय) की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों कारों पर सवार कुल पांच लोग भी जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।
भाषा सं सलीम मनीषा रंजन
रंजन