Gas Cylinder Blast: तीन मंजिला घर में मची अफरातफरी, देखते ही देखते दहल उठा पूरा इलाका, घर छोड़कर इधर उधर भागे लोग

Ads

Gas Cylinder Blast: तीन मंजिला घर में मची अफरातफरी, देखते ही देखते दहल उठा पूरा इलाका, घर छोड़कर इधर उधर भागे लोग

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 11:02 AM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 12:16 PM IST

Gas Cylinder Blast | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तीन सिलेंडर धमाका
  • ब्लैक में गैस भरने की आशंका
  • प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया

चंडीगढ़: Gas Cylinder Blast पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक भीषण हादसा हो गया। यहा एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। (Gas Cylinder Blast) धमाका इतना भयानक था कि पूरे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। (Blast Video Viral)

Chandigarh Blast News मिली जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल गांव का है, जहां सोमवार देर शाम एक घर में एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई, घर की दीवारें हिल गईं और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

बताया जा रहा है कि जिस 3 मंजिला घर में धमाके हुए वहां करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। लोगों के अनुसार यहां ब्लैक में गैस भरी जाती थी। गैस भरते वक्त धमाके हुए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

लगातार तीन धमाकों से दहला इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले लगातार दो और विस्फोट हो गए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

इन्हें भी पढ़ें:-

धमाका कहाँ हुआ?

सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल गांव में एक घर में तीन गैस सिलेंडर फट गए।

कितने सिलेंडर फटे?

लगातार तीन सिलेंडर में धमाका हुआ।

धमाके का कारण क्या था?

गैस भरते समय लीकेज या दबाव बढ़ने से विस्फोट हुआ, प्रारंभिक जांच में यही आशंका जताई गई है