अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत

Ads

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत

  •  
  • Publish Date - April 13, 2024 / 12:18 PM IST,
    Updated On - April 13, 2024 / 12:18 PM IST

अमेठी (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी।

कमरौली थाने के प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर दो लोगों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई ।

उन्होंने बताया कि तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान रामबरन (58) और रंजीत यादव (32) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक दोनों सुबह घर से दवा लेने के लिए एक निजी अस्पताल में जा रहे थे लेकिन तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना