उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
Modified Date: September 22, 2025 / 03:30 pm IST
Published Date: September 22, 2025 3:30 pm IST

हाथरस (उप्र), 22 सितंबर (भाषा) हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र में सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर हुई दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना ने सोमवार को बताया कि जलेसर कोतवाली क्षेत्र के पटना पक्षी विहार के निवासी 62 वर्षीय राजकुमार और उनका 32 साल का बेटा प्रमोद कुमार रविवार को पितृ अमावस्या पर गंगा घाट कछला जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि रास्ते में हसायन कोतवाली क्षेत्र में नगला बिहारी गांव के पास एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दोनों सड़क पर गिर गए।

उन्होंने बताया कि राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमोद को अलीगढ़ ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद परिजन उसे आगे के इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अस्थाना ने बताया कि पुलिस ने रविवार को पिता के शव का पोस्टमार्टम कराया था और सोमवार को बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

भाषा सं. सलीम

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में