पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत सभी कार्यों को 15 जुलाई तक दिलाएं अंतिम स्वीकृति : आदित्यनाथ

पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत सभी कार्यों को 15 जुलाई तक दिलाएं अंतिम स्वीकृति : आदित्यनाथ

पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत सभी कार्यों को 15 जुलाई तक दिलाएं अंतिम स्वीकृति : आदित्यनाथ
Modified Date: July 1, 2026 / 12:43 am IST
Published Date: July 1, 2026 12:43 am IST

बरेली (उप्र), 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली मंडल के जन-प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए दो हजार से अधिक प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए एक अहम निर्णय के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सभी स्वीकृत कार्यों को 15 जुलाई तक अंतिम मंजूरी दिलाकर 15 अगस्त तक काम शुरू कराने के निर्देश दिये।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बरेली मंडल के जन प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गये लगभग 2200 प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी के सभी मंजूरशुदा कार्यों को आगामी 15 जुलाई तक अंतिम मंजूरी दिलायी जाए और जैसे ही बजट जारी हो, सड़कों, पुलों और अन्य विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह 15 अगस्त तक शुरू हो जाएं।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित परियोजनाओं में विलम्ब के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी और एजेंसियां तय समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने में विफल रहेंगी, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

बैठक के बाद, आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा ख़रीदे गए 60 आधुनिक स्वच्छता वाहनों को सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाषा सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में