प्रतापगढ़ में पावर हाऊस पर प्रदर्शन पर पंचायत प्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रतापगढ़ में पावर हाऊस पर प्रदर्शन पर पंचायत प्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रतापगढ़ में पावर हाऊस पर प्रदर्शन पर पंचायत प्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: September 13, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: September 13, 2026 9:40 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थानाक्षेत्र में पुलिस ने सराय भीमसेन बिजली उपकेंद्र (पावर हाऊस) पर बिजली कटौती के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले मांधाता नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत नौ नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध रविवार को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजनंदन राय ने बताया कि जेठवारा थानाक्षेत्र में सराय भीमसेन बिजली उपकेंद्र (पावर हाऊस) पर शनिवार को नगर पंचायत (मांधाता) के अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ पहुंच कर बिजली कटौती के विरुद्ध प्रदर्शन किया था।

एएसपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने रविवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) राजेश कुमार की तहरीर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि बादल पटेल सहित नौ नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की ।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में