Notice issued against 50 hospital
भदोही। Fire breaks out in Durga pandal उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ उस समय आरती का समय था। हादसे में 10-15 लोगों के झुलसने की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
Ind Vs Sa 2nd T20 LIVE Score: भारत ने सीरीज किया अपने नाम, दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया
जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब काफी लोग आरती के लिए इकट्ठा हुए थे। आग लगने की खबर से आसपास इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
औराई कस्बे में 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पंडाल में अचानक से आग लग गई। वो आरती का समय था इसलिए काफी लोग एकत्रित थे। हादसे में 10-15 लोगों के झुलसने की सूचना है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है: डॉ अनिल कुमार, SP, भदोही, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/HKs68bbt8v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2022