Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा, कंटेनर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, चालक की दर्दनाक मौत, इतने यात्री भी झुलसे
Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा, कंटेनर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, चालक की दर्दनाक मौत, इतने यात्री भी झुलसे
agra expressway/ image source: ibc24
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
- बस और ट्रक में जोरदार टक्कर
- बस में भीषण आग लगी
Agra Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 46 पर ट्रक संख्या HR 38AJ 6501 में बस संख्या UP 78HN 2763 की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फिरोजाबाद से दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।
Firozabad bus truck collision: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे के समय बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। मौके पर एसपी सिटी एवं स्थानीय पुलिस बल भी पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। आग बुझने के बाद बस का निरीक्षण किया गया, जिसमें पता चला कि बस चालक शंभू बढ़ई स्टेयरिंग में फंस गया था और आग की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
चालक की दर्दनाक मौत
बस में लगभग 30 यात्री सवार बताए गए हैं। सभी घायलों और यात्रियों को स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस और फायर विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार हादसे का विस्तृत विवरण फायर रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
- GT Beat CSK IPL 2026: खत्म हुआ IPL 2026 में धोनी की टीम CSK का सफर.. GT ने बड़े अंतर से धोया, कप्तान ने बताया क्यों हार गए ये मुकाबला
- Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर

Facebook


