लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के चार आरोपी गिरफ्तार

लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के चार आरोपी गिरफ्तार

लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: July 30, 2023 / 10:11 pm IST
Published Date: July 30, 2023 10:11 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), 30 जुलाई (भाषा) गाजियाबाद में लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में एक किशोर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने रविवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी लड़कियों को उनकी क्लिपिंग सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देते थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गत 27 जुलाई को शालीमार गार्डन और टीला मोड़ थानों में दो नाबालिग बलात्कार पीड़ितों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।

मौर्य ने बताया कि इस मामले में सलमान, साहेब, निखिल और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थे तथा दोस्ती करने के बाद वे लड़की को बहकाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे।

अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में कुबूल किया है कि शारीरिक संबंध के दौरान वे वीडियो बनाते थे और क्लिपिंग दिखाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठते थे और उन पैसों से वे अपने महंगे शौक और कपड़ों के खर्च को पूरा करते थे।

भाषा सं सलीम राजकुमार


लेखक के बारे में