उत्तर प्रदेश के बलिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, चार की मौत और आठ घायल

Ads

उत्तर प्रदेश के बलिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, चार की मौत और आठ घायल

  •  
  • Publish Date - October 29, 2023 / 10:49 AM IST,
    Updated On - October 29, 2023 / 10:49 AM IST

बलिया (उप्र), 29 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो पलट गया जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक(एसपी) एस आनंद ने बताया कि घटना के समय टेंपो चिलकहर गांव के पास खड़ा था और तभी एक अन्य अज्ञात वाहन उससे जा टकराया। टेंपो में 12 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा घायलों में से चार की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मऊ जिले से रसोइया का काम करने आए हुए थे और एक गांव में शादी समारोह में अपना काम पूरा करने के बाद लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र पारुल खारी

खारी