हापुड़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

हापुड़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

हापुड़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Modified Date: July 13, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: July 13, 2026 10:28 pm IST

हापुड़ (उप्र), 13 जुलाई (भाषा) हापुड़ जिले में सोमवार को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के डिवाइडर और खंभे से टकरा जाने से एक व्यक्ति और उसकी तीन संतानों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पहले डिवाइडर से टकराया, फिर राजमार्ग के किनारे लगे लोहे के खंभे से जा भिड़ा।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे में हसनपुर निवासी अशोक (45) और बेटी राधिका (चार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मीनाक्षी (आठ), बेटे अनुज (14) और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मीनाक्षी और अनुज ने भी दम तोड़ दिया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में