Road Accident In UP: बेटे की अस्थि विसर्जन करने जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, 4 लोगों की हुई मौत
Road Accident In UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Road Accident In UP/ Image Credit: Sachin Gupta X Handle
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
- रामकुमार व कमलेश भार्गव, अपने बेटे आदित्य भार्गव की अस्थियां विसर्जित करने संगम प्रयागराज जा रहे थे।
फतेहपुर: Road Accident In UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यह हादसा शनिवार सुबह पांच बजे हुआ। इसमें एक तेज रफ़्तार अर्टिगा कार कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुजानीपुर चौराहे के समीप खड़े डंपर में पीछे से जाकर घुस गई। इस हादसे में कार में सवार दंपत्ति समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घयलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दंपती समेत चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक महिला व 12 वर्षीय किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक मौके से भाग निकला है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
झांसी के हैं सभी लोग
Road Accident In UP: मिली जानकारी के अनुसार, झांसी शहर के दीनदयाल नगर निवासी रामकुमार शर्मा, इनकी पत्नी कमलेश भार्गव, रिश्तेदार शुभम निवासी गुरुसरायं झांसी, पराग चौबे, चारू पत्नी आदित्य भार्गव तथा 12 वर्षीय काश्विक सभी लोग कार से प्रयागराज जा रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुजानीपुर चौराहे के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। तेज घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से भी को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक ने रामकुमार, इनकी पत्नी कमलेश भार्गव, रिश्तेदार शुभम तथा पराग चौबे को मृत घोषित कर दिया। चारू तथा 12 वर्षीय काश्विक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बेटे की अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे प्रयागराज
Road Accident In UP: बताया जा रहा है कि, रामकुमार व कमलेश भार्गव, अपने बेटे आदित्य भार्गव की अस्थियां विसर्जित करने संगम प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। परिवार ने बताया कि आदित्य, ओंकारेश्वर में नदी स्नान करते समय डूब गया था। 12 अप्रैल को डूबे बेटे का शव 17 अप्रैल को मिला था। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद स्वजन, अस्थियां लेकर संगम प्रयागराज जा रहे थे इसी बीच यह भीषण हादसा पूरे परिवार को काल का ग्रास बना किया।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Four members of the same family died in a road accident
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm