Saharanpur Road Accident News /Photo Credit: IBC24
Saharanpur Road Accident News: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा ढोलकुआं-कोटडी बहलोलपुर मार्ग पर तब हुआ जब कथित तौर पर एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार कई मीटर दूर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया, वह एक पेड़ से टकराई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने बताया कि, मृतकों की पहचान लविश (26), उनकी मां राजदुलारी (55), बहन अंजना (20) और तीन साल की बेटी रूही के तौर पर हुई है जो मलकपुर गांव के निवासी थे। (Saharanpur Road Accident News) पाठक के अनुसार स्थानीय लोग उन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाठक ने बताया कि चश्मदीदों का दावा है कि कार एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने चालक का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई हैं एवं तलाशी अभियान शुरू किया।
Saharanpur Road Accident News: पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसे के समय कार कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दिहाड़ी मज़दूर लविश अपनी मां, बहन और बेटी के साथ कोटडी में अपने ससुराल आया था और मलकपुर लौटते समय यह हादसा हुआ। पाठक ने बताया कि कार ज़ब्त कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। (Saharanpur Road Accident News) पुलिस अधीक्षक ने काह कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। (Saharanpur Road Accident News) मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह और ज़िला मजिस्ट्रेट अरविंद चौरसिया ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
इन्हे भी पढ़ें:-