उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में फर्नीचर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - March 21, 2024 / 04:04 PM IST,
    Updated On - March 21, 2024 / 04:04 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 21 मार्च (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में बृहस्‍पतिवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने एक फर्नीचर व्यवसायी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पट्टी कोतवाली क्षेत्र में हुई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि पट्टी कस्बे के निवासी मोहम्‍मद नईम (50) जब सुबह दस बजे अपने बच्चे को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उन्‍हें रोककर गोली मार दी।

उन्‍होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

शीर्ष 5 समाचार