Gender Change for Love: प्रेमी के लिए कराया जेंडर चेंज, खुश रखने के लिए दिलाई बुलेट बाइक, प्रेमी की एक सच्चाई जान किन्नर के उड़े होश

Gender Change for Love: प्रेमी के लिए कराया जेंडर चेंज, खुश रखने के लिए दिलाई बुलेट बाइक, प्रेमी की एक सच्चाई जान किन्नर के उड़े होश

Gender Change for Love: प्रेमी के लिए कराया जेंडर चेंज, खुश रखने के लिए दिलाई बुलेट बाइक, प्रेमी की एक सच्चाई जान किन्नर के उड़े होश

Gender Change for Love | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 10, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: September 10, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • लिंग परिवर्तन के बाद धोखा
  • 4 लाख और बाइक का आरोप
  • FIR दर्ज कर सबूत जुटाए जा रहे हैं पुलिस

आगरा: Gender Change for Love कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार में इंसान कई बार ऐसे फैसले ले लेता है, जिनके बारे में शायद उसने कभी सोचा भी नहीं होता। अपने प्यार को पाने और उसके साथ जिंदगी बिताने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। (Agra Love Betrayal Case) ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां एक किन्नर ने अपने प्रेमी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।

लिंग परिवर्तन के बाद शादी, फिर धोखे का आरोप

Gender Change for Love मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का हैं। दरअसल, यहां एक किन्नर ने थाने में FIR दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि प्रेमी से शादी करने के अपना लिंग परिवर्तन कराया। किन्नर के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले एक युवक के साथ उसका संबंध था। दोनों के बीच करीब 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान प्रेमी उसके साथ कई बार संबंध भी बनाया और उससे शादी का भी वादा किया था। जब किन्नर ने उसे शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने उससे लिंग परिवर्तन कराने की बात कही। आरोप है कि प्रेमी की बातों में आकर किन्नर ने लिंग परिवर्तन करा लिया। उसे उम्मीद थी कि इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे।

चार लाख रुपये और बुलेट बाइक लेने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने और साथ रखने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता का कहना है कि 8 अगस्त 2025 को आरोपी उसे होटल में ले गया और उसने कहा जब तक वह पुरुष किन्नर से स्त्री किन्नर नहीं बनेगी तब तक वह उससे शादी नहीं करेगा। पीड़िता का कहना है कि उसके कहने पर ऑपरेशन करा कर लिंग परिवर्तन कराया। जिससे उसे शारीरिक और आर्थिक क्षति हुई। लेकिन जब शादी की बात आई तो आरोपी ने कथित तौर पर अपना वादा तोड़ दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि आरोपी त्रिवेंद्र पहले से शादीशुदा है और वह उसे धोखे में रख रहा था। किन्नर का यह भी आरोप है कि प्रेमी ने उससे अब तक करीब 4 लाख रुपये और एक बुलेट बाइक ले ली।

पुलिस से लगाई गुहार

इस बात की जानकारी जब किन्नर को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। कमिश्नर के आदेश पर थाना सिकंदरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।