गाजियाबाद : अवैध संबंधों में रुकावट बनने पर पत्नी ने पति की हत्या करवाई; महिला समेत दो गिरफ्तार

Ads

गाजियाबाद : अवैध संबंधों में रुकावट बनने पर पत्नी ने पति की हत्या करवाई; महिला समेत दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 10:06 PM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 10:06 PM IST

गाजियाबाद (उप्र), 11 अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को कथित अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपने पति की हत्या करवाने की आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) रवि कुमार ने यहां बताया कि वेवसिटी थाना क्षेत्र में रेशमा (37) और हापुड़ जिले के पिलखुआ निवासी परवेज (22) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि परवेज ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि रेशमा के पिलखुआ के रहने वाले साजिद नामक व्यक्ति से ‘नाजायज’ रिश्ते थे जिसका उसका पति मुईन विरोध करता था। कुमार ने परवेज के हवाले से बताया कि विरोध की वजह से रेशमा ने साजिद, फिरोज और परवेज के साथ मिलकर मुईन की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक परवेज ने पूछताछ में बताया है कि गत नौ अप्रैल की रात मुईन जब अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था तो रास्ते में ही उसने अपने साथियों साजिद और फिरोज की मदद से उसे रोक लिया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि साजिद ने मुईन के शव को शाहपुर बम्हेटा क्षेत्र में फेंक दिया जिसे सोमवार को बरामद किया गया। साजिद और फिरोज की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज