गाजियाबाद आत्महत्या मामला : पिता का बेचा हुआ मोबाइल फोन बरामद, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

गाजियाबाद आत्महत्या मामला : पिता का बेचा हुआ मोबाइल फोन बरामद, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

गाजियाबाद आत्महत्या मामला : पिता का बेचा हुआ मोबाइल फोन बरामद, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
Modified Date: February 11, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: February 11, 2026 8:48 pm IST

गाजियाबाद,11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के पिता का बेचा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ट्रांस हिंडन इलाके की टीला मोड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को शालीमार गार्डन इलाके से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसे तीनों बहनों के पिता चेतन कुमार ने बेचा था।

तीन नाबालिग बहनों ने चार फरवरी को ‘भारत सिटी सोसायटी’ की नौवीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों के आत्महत्या करने से दो सप्ताह पहले फोन एक दुकानदार को 15 हजार रुपये में बेचा गया था।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिश पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन को फोरेंसिक भेज दिया है ताकि डेटा प्राप्त किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि तीनों बहनों ने ऑनलाइन कोरियन गेम खेलते हुए आत्महत्या की थी या नहीं।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में लड़कियों द्वारा किसी कोरियन ऐप के इस्तेमाल का पता नहीं चला लेकिन तीन बहनों के कमरे से मिली नौ पेज की पॉकेट डायरी ने उनकी अंदरूनी दुनिया की एक झलक दी, जिसमें कोरियन संस्कृति के प्रति गहरा लगाव और परिवार की लड़ाई का दुख दिखाया गया।

पुलिस के मुताबिक, डायरी में निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के अकेलेपन व तनाव का भी जिक्र किया गया था।

लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने दावा किया कि वे करीब तीन साल से एक कोरियन गेम खेल रही थीं और तब से स्कूल नहीं गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां इसलिए उदास थीं क्योंकि उनके पिता ने उनके फोन छीन लिए थे, जिससे वे ऑनलाइन गेम नहीं खेल पा रही थीं और अपने कोरियन दोस्तों से बात नहीं कर पा रही थीं।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में