महिला वकील को बंदूक दिखाकर डराया, जब नहीं मानी तो दो भाइयों ने सिर में मार दी गोली, वारदात से सनसनी

Ads

Ghaziabad: Woman lawyer shot dead over dispute over money transaction : लेकिन दोनों भाइयों का कहना है कि उन्होंने केवल पांच लाख रुपये ही लिये थे।

  •  
  • Publish Date - March 12, 2022 / 10:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

गाजियाबाद(उप्र), पैसों के लेन-देन को लेकर एक विवाद में यहां एक महिला वकील के सिर में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को गोली मारने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को भी गोली मार ली।

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति का हो रहा विरोध, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्राप्त शिकायत के मुताबिक श्वेता सहगल के परिवार ने नमित जैन और उसके भाई रमित जैन को 24 लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन दोनों भाइयों का कहना है कि उन्होंने केवल पांच लाख रुपये ही लिये थे।

यह भी पढ़ें: अधिकारियों पर दबाव डालकर चंदा वसूली करवा रही भाजपा, पूर्व सीएम ने पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

पुलिस अधीक्षक (सिटी-1)निपुण अग्रवाल के मुताबिक, दोनों भाइयों ने शुक्रवार को श्वेता को अपनी दुकान पर बुलाया था। श्वेता जब अपने रिश्तेदारों के साथ नयी बस्ती में उनकी दुकान पर पहुंची, तो दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हो गयी, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई और गोलीबारी हुई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 19 दिन पहले ही पूरा कर लिया सदस्यता अभियान, पूरा हुआ 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

गंभीर रूप से घायल श्वेता सहगल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नमित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने दाहिने हाथ में गोली मार ली। पुलिस ने इस सिलसिले में रमित जैन, नमित जैन और नियति जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रमित और नियति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  ‘The Kashmir Files’ को मिल रही सराहना, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़